Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

कर्नाटक : दुर्घटनाओं में 16 की मौत

र्बेंगलूर.कर्नाटक में आज दो सडक दुर्घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। उधर एक अन्य दुर्घटना में एक मकान की छत गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर कन्नड जिले के भटकल कस्बे में सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 17 पर राज्य परिवहन निगम की एक बस ने एक आटोरिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया जबकि तीन की मौत अस्पताल में हुई।

पुलिस ने बताया कि चित्रदुर्ग जिले के मोलकलमूर तालुक में चित्रदुर्ग.मोलकलमूर राजमार्ग पर रायपुरा के नजदीक सुबह एक कार और ट्रक की भिडंत में कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक अन्य घटना में दावणगेरे जिले के हचंदीदुर्ग में कल हुई भारी बारिश के कारण आज तडके एक मकान की छत ढहने से तीन महिलाओं की मौत हो गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: