bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

लादेन ने 9/11 के हमलावरों की प्रशंसा की

वाशिंगटन.ladenअलकायदा ने ओसमा बिन लादेन का दूसरा वीडियो टेप जारी कर दिया है। 47 मिनट के इस टेप में ओसामा ने 11 सितंबर 2001 की घटना में शामिल आत्मघाती हमलावरों की प्रशंसा की है।

इसके अतिरिक्त 9/11 की घटना में शामिल हमलावर का संदेश भी जारी किया गया है। इससे पहले अलकायदा के हथियार दस्ते ने एक वेबसाइट पर यह संदेश जारी किया था कि वह ओसामा का दूसरा टेप भी जारी करेगा।

वेब साइट पर जारी किए गए इस टेप में ओसामा बिन लादेन का फोटो स्थिर है और बैकग्राउंड से उसका ऑडियो संदेश प्रसारित किया गया है।

लादेन को ठीक उसी तरह की पोशाक में दिखाया गया है जिस तरह की पोशाक में उसने शुक्रवार को जारी किए गए वीडियो में पहन रखी थी।

गौरतलब है कि 11 सितंबर को प्रत्येक साल अलकायदा अपने 9/11 की घटना में शामिल हमलावरों का संदेश प्रसारित करता है।

शुक्रवार को करीब तीन सालों के बाद अलकायदा ने ओसाम बिन लादेन का टेप जारी किया था। इस टेप में ओसामा ने इराक युद्ध की आलोचना की थी और अमेरिकी नागरिकों को नसीहत दी थी कि वे इस्लाम को अपना लें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: