bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

लादेन का दूसरा टेप भी जारी करेगा अलकायदा

कैरो:अलकायदा ओसामा बिल लादेन का दूसरा वीडियो टेप भी जारी करने वाला है। अलकायदा के हथियार दस्ते अल सहाब ने इसकी घोषणा की है। इससे पहले भी अल साहाब की घोषणा से ठीक बाद करीब तीन साल बाद ओसामा बिन लादेन का वीडियो टेप जारी किया गया था इस टेप में लादन ने अमेरिका के निवासियों को इस्लाम अपनाने की नसीहत दी थी।

एक इस्लामिक वेबसाइट पर अल सहाब की ओर इस संबंध में एक संदेश दिया गया है। पहले वीडियो के जारी होने से पूर्व भी अल सहाब ने इस तरह का संदेश इस वेब साइट पर दिया था। संदेश जारी होने के 24 घंटे अंदर पहला वीडियो जारी किया गया था।

हालांकि अल सहाब ने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर वह लादेन का वीडियो जारी करेगा। लेकिन आतंकी नेटवर्क से जुड़ी इन वेबसाइटों का अध्ययन करने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि 24 घंटे के अंदर अलकायदा वीडियो टेप जारी कर सकता है।



संबंधित खबरें
* ओसामा, उमर जिंदा हैं और स्वस्थ भी
* ओसामा का बुश को (अ)शांति प्रस्ताव
* टेप जारी : लादेन ने इस्लाम अपनाने की नसीहत दी
* अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करेगा लादेन
* लादेन जिंदा है : दादुला





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: