HomeNewsMetrosLucknow Lucknow

भर्ती घोटाला: 12 आईपीएस अधिकारी निलंबित

लखनऊ: पूर्ववर्ती मुलायम सिंह सरकार के समय हुए पुलिस भर्ती घोटाले के सिलसिले में उत्तरप्रदेश सरकार ने मंगलवार को 12 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इनमें दो आईजी, आठ डीआईजी और दो एसपी रैंक के अधिकारी हैं। इनमें से दो-मुकुल गोयल और दलजीत सिंह अभी केंद्र में डेपुटेशन पर हैं।

मुख्य सचिव(गृह) जेएन चैंबर ने संवाददाताओं को बताया कि सभी निलंबित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच बैठाई जा रही है। सपा सरकार के कार्यकाल में 20 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भरती करने में भारी अनियमितताएं की गई थीं।

मायावती ने सत्ता में आते ही इस मामले की जांच के आदेश दिए थे। एडीजीपी शैलजाकांत मिश्रा की अध्यक्षता में गठित एक उच्च अधिकार प्राप्त समिति ने पिछले हफ्ते मामले की जांच करके अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। इसमें कम से कम 13 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर संदेह जताया गया है।

अन्य निलंबित अधिकारियों में छबिनाथ सिंह और आरएन यादव (दोनों आईजी), एसके माथुर, बीपी जोगडांड, शैलेंद्रप्रताप सिंह, बीएम त्रिपाठी, बीबी बख्शी व अखिलेश मल्होत्रा (सभी डीआईजी), एसके गुप्त और के सत्य विजयन (दोनों एसपी) हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: