Breaking News 
bhaskar Web English


HomeBusinessCorporate Corporate

नाइक का बीसीसीआई पर 12लाख डॉलर का दावा

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम की किट के आधिकारिक सप्लायर और खेल सामग्री बनाने वाली कंपनी नाइक ने क्रिकेट बोर्ड को करारा झटका देते हुए उस पर दोनों पक्षों के बीच हुए अनुबंध को ठीक से न निभाने का आरोप लगाकर मुआवजे के तौर पर 12.28 लाख डॉलर का दावा ठोका है।

नाइक ने आरोप लगाया है कि सचिन तेंदुलकर समेत टीम इंडिया के खिलाड़ी लगातार उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों रीबोक और एडिडास जैसे ब्रांड को अपने कैजुअल वियर पर प्रचारित कर रहे हैं जिसके कारण नाइक को भारी नुकसान हो रहा है। साथ ही, नाइक ने यह भी कहा है कि इस स्थिति में कंपनी द्वारा बीसीसीआई को दी जाने वाली रॉयल्टी पर भी असर पड़ सकता है।

एक समाचार एजेंसी ने नाइक द्वारा बीसीसीआई को लिखे पत्र के हवाले से कहा है कि नाइक ने आरोप लगाया है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी हैदराबाद में एक टीवी विज्ञापन और फोटो शूट के सिलसिले में दो बार नहीं पहुंचे जिससे कंपनी को करीब 2 लाख डॉलर का नुकसान हुआ है। बीसीसीआई मार्केटिंग समिति और बोर्ड के उपाध्यक्ष ललित मोदी को लिखे गए इस दो पेज के पत्र में अन्य बिंदुओं को भी उठाया गया है।

गौरतलब है कि बीसीसीआई कार्यसमिति की बैठक में कहा गया था कि नाइक ने चेताया है कि खिलाड़ी अब भी अपने बैट पर उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के लोगो लगा रहे हैं जिससे नाइक को काफी नुकसान हो रहा है। नाइक इंडिया के मार्केटिंग निदेशक संजय गंगोपाध्याय ने कहा कि जनवरी 2006 में पहली ही सीरीज के दौरान नाइक ने इस मुद्दे को बीसीसीआई के सामने रखा था तब कंपनी को आश्वस्त कराया गया था कि नए खिलाड़ी कांट्रेक्ट को जल्द अमल में लाया जाएगा और इस बिंदु पर खास ध्यान दिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: