|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व डीजीपी एस.एस. विर्क को पीजीआई रैफर किए जाने की मैडिकल बोर्ड की पुष्टि के बाद सोमवार को मोहाली के सरकारी अस्पताल से पीजीआई भेज दिया गया। बोर्ड ने विर्क को 24 घंटे ऑब्जरवेशन में रखने के लिए कहा है। डाक्टरों की अनुमति के बाद ही विजिलैंस अधिकारी उनसे पूछताछ कर सकेंगे।
इस दौरान डाक्टर व वकील मौजूद रहेंगे। विर्क के परिजनों को उनसे मिलने की अनुमति दी गई है। पूछताछ के लिए जांच दल बनाया गया है। इसमें विजिलैंस की आर्थिक अपराध शाखा के एक एसपी, एक डीएसपी व दो इंस्पैक्टर, उड़नदस्ते का एक एसपी, दो इंस्पैक्टर और दो दर्जन अन्य कर्मी होंगे।
मोहाली पुलिस को सुरक्षा का जिम्मा : विर्क के एडमिट करने के बाद पीजीआई के पांचवी मंजिल पर मोहाली पुलिस को पूरी सुरक्षा का जिम्मा सौपा गया है और इस दौरान विजिलैंस के दो एसपी को तैनात किया गया है जो डाक्टरों की मंजूरी मिलने के बाद पूछताछ करेंगे।
कब, कहां गए विर्क -दोपहर 3 बजे विर्क को मोहाली के फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल से पीजीआई लाया गया।
-3:25 पर विर्क पीजीआई के एमएस के ऑफिस पहुंचे।
-3:35 पर पीजीआई के इंटर्नल मैडिसिन के डाक्टर सुभाष वर्मा के नेतृत्व में बोर्ड का गठन।
4:10 पर बोर्ड ने विर्क को भर्ती करने का फैसला लिया और 24 घंटे ऑबजरवैशन में रखने को कहा।
4:35 पर विर्क को पीजीआई की पांचवीं मंजिल के ब्लाक-डी के कमरा नंबर 19 में भेज दिया।
5:45 पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर कई विधायकों के साथ विर्क से मुलाकात करने पहुंचे।
6:15 बजे विर्क से मुलाकात के बाद अमरिंदर ने पत्रकारों से बातचीत की।