Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

राठौर बने जालंधर के मेयर

जालंधर : भाजपा के राकेश राठौर सोमवार को जालंधर नगर निगम के मेयर चुन लिए गए। शिअद के कमलजीत सिंह भाटिया को सीनियर डिप्टी मेयर जबकि प्रवेश तांगड़ी को डिप्टी मेयर चुना गया। तीनों पदों के लिए नामों की घोषणा के साथ ही निगम का टाउन हाल 'जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल' के नारों से गूंज उठा। डिवीजनल कमिश्नर एस.आर. लद्दड़ ने 32 दिन के लंबे अंतराल के बाद सोमवार को निगम हाउस की बैठक बुलाई, जिसमें शाम 4 बजे सभी 60 पार्षदों को शपथ दिलवाई गई।

शपथ के बाद लद्दड़ ने पार्षद हरभजन सिंह तक्खर को अगली कार्रवाई का जिम्मा सौंपा। तक्खर ने मेयर के नाम की घोषणा करने के लिए स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया को मंच पर बुलाया। कालिया ने राकेश राठौर के नाम की घोषणा की। पार्षद गुरदीप सिंह नागरा ने राठौर के नाम का प्रस्ताव किया। विधायक व संसदीय सचिव अविनाश चंद्र ने सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए कमलजीत सिंह भाटिया के नाम की घोषणा की।

भाटिया के नाम का प्रस्ताव पार्षद सुनील ज्योति व रिंपी प्रभाकर ने किया। डिप्टी मेयर के लिए प्रवेश तांगड़ी के नाम की घोषणा विधायक जगबीर सिंह बराड़ ने की। अमृतसर के सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने राठौर, भाटिया और तांगड़ी को गले लगा कर बधाई दी।

साडे नाल धोखा कित्ता : ओबेराय दूसरी तरफ सीनियर डिप्टी मेयर पद न मिलने से हताश व निराश अकाली दल के सीनियर नेता व तीसरी बार पार्षद चुने गए कुलदीप सिंह ओबराय ने कहा है कि अकाली अब कांग्रेसी की राह पर चल पड़े हैं। उन्होंने कहा है कि मेरे साथ, मेरे वार्ड की जनता के साथ शिअद के वरिष्ठ नेताओं ने धोखा किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: