|
Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood रामगोपाल वर्मा की 'आग' का क्या हश्र हुआ है, यह सभी जानते हैं। इसके बावजूद रामू आंखो पर पट्टी ही बांधे रखना चाहते हैं। रामू की नजर में 'आग' सुपरहिट फिल्म है और इसीलिए उन्होंने छोटे परदे पर इसके प्रोमो भी शुरू करवा दिए हैं। सूत्रों के अनुसार रामू नहीं मानते नहीं कि उनकी फिल्म बुरी तरह पिटी है, बल्कि वह सभी से कह रहे हैं कि 'आग' सुपरहिट है।
ऐसा नहीं है कि रामू हकीकत नहीं जानते। उन्हें अच्छी तरह पता है कि 'आग' की ओपनिंग में ही गिने-चुने दर्शक मिल पाए। इसके बावजूद वह सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। खबर है कि हाल ही में रामू ने अपने कुछ दोस्तों और अमिताभ बच्चन के साथ 'आग' को लेकर चर्चा की।
इसमें रामू ने दावा किया कि उनकी फिल्म सफल हुई है। साथ ही उन्होंने पूर्व में 'आग' को लेकर छपे उस बयान का भी खंडन किया, जिसमें उनके हवाले से कहा गया था कि उन्हें 'आग' बनाने का दुख है। अब रामू का कहना है कि उन्हें इस फिल्म को बनाने का कोई दुख नहीं है।