Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ 'रोज-डे' मनाएंगे संजय दत्त

संजय दत्त हर साल अपनी मां नरगिस की स्मृति में कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ समय बिताते हैं। इस बार भी वह 16 सितंबर का दिन कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ बिताने वाले हैं। उनके साथ शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी भी रहेंगी।

1981 में संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' के प्रदर्शित होने से पहले ही उनकी मां नरगिस का कैंसर से निधन हो गया था। तभी से संजय दत्त हर साल अपनी मां की स्मृति में 16 सितंबर का दिन कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ बिताते हैं। इस बार 16 सितंबर को 'रोज-डे' है। हर साल की तरह संजय इस बार भी कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ समय बिताना चाहते हैं। कैंसर पेशंट्स एड्स एसोसिएशन की ओर से 'रोज-डे' के उपलक्ष्य में अंधेरी स्थित सिनेमैक्स में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

संजय भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। संजय के अलावा एसोसिएशन ने शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी को भी आमंत्रित किया है। ये तीनों सितार 'रोज-डे' कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ मनाएंगे और उनका मनोरंजन करंेगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: