|
Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान को इंडियन अमेरिकन अचीवर्स अवार्ड के लिए नामित किया गया है। शाहरुख के साथ ही पंडित रविशंकर, संगीतकार ए आर रहमान और जी समूह के प्रमुख सुभाष चंद्रा इस अवार्ड के लिए होने वाली रस में शामिल हैं।
अमेरिका में रहने वाले भारतीयों द्वारा यह अवार्ड विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले भारतीयों को दिया जाता है। इस बार इस अवार्ड के लिए शाहरुख खान को भी नामित किया गया है। इंडियन अमेरिकन अचीवर्स अवार्ड इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि इस वर्ष भारत ने अपनी स्वतंत्रता के 60 वर्ष पूर किए हैं। इस अवार्ड की शुरुआत कुछ साल पहले ही की गई है। इससे पहले यह अवार्ड नारायण मूर्ति, सैम पित्रोदा, डॉ. दीपक चोपड़ा और बिल गेट्स को दिया जा चुका है। इस वर्ष यह अवार्ड एक भव्य कार्यक्रम में दिया जाएगा।
सूत्रों का मानना है कि इस अवार्ड के लिए नामांकित हुए अन्य लोगों के मुकाबले शाहरुख की लोकप्रियता जबरदस्त है। संभवत: इस वजह से उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिल सकते हैं। शाहरुख के नजदीकी सूत्रों के अनुसार शाहरुख यह खबर सुनकर काफी खुश हुए कि इस अवार्ड के लिए उनका नामांकन हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अवार्ड उन्हें ही मिलेगा।