Breaking News 
bhaskar Web English


HomeBusinessCorporate Corporate

सॉफ्टवेयर उद्योग में वेतन 11 फीसदी बढ़े, लौटने लगे प्रवासी

चेन्नई: भारत में वेतन पर्याप्त बढ़ने के बाद विदेश गए प्रोफेशनलों ने लौटना शुरू कर दिया है। भारत में काम कर रही कंपनियों ने 30-40 तक फीसदी वेतन बढ़ाए हैं। भारतीय सॉफ्टवेयर उद्योग में 2007 में औसत वेतन 11 फीसदी बढ़े हैं। कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के भारत आने से भारतीय प्रवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर देश लौटे हैं। 30-40 फीसदी बढ़े वेतन: साइबरमीडिया के डाटाक्वेस्ट सर्वे के अनुसार औसत वेतन 6.2 लाख रुपए सालाना है और 50 प्रमुख कंपनियों ने 30-40 फीसदी वेतन बढ़ाए हैं। कैडेंस, सन माइक्रोसिस्टम्स और हनीवेल टेक को अच्छा वेतन देने वाली कंपनियों में शुमार किया गया है। आईबीएम, कैपिजेमिनी और सीएससी सहित सात बहुराष्ट्रीय कंपनियां टॉप टेन में थीं। विशेषज्ञ सॉफ्टवेयर प्रोफेशनलों का औसत वेतन 2007 में 18.7 फीसदी बढ़ा है। सर्वे में 31 कंपनियों के 2806 प्रोफेशनलों को शरीक किया गया। जुदा हैं वेतन व संतोष: यह भी पाया गया कि वेतन के स्तर और वेतन से संतोष, दोनों में कोई तालमेल नहीं है। एचसीएल इंफोसिस्टम्स वेतन के मामले में 23वें क्रम पर आ गई। वेतन से संतोष के मामले में टीसीएस के कर्मचारी चौथे क्रम पर थे। वेतन के मामले में कंपनी 13वें क्रम पर थी। इंफोसिस का नंबर वेतन के मामले में तो 12 था, लेकिन वेतन से संतोष के मामले में 28वां था। डाटाक्वेस्ट के प्रधान संपादक प्रशांतों कुमार राय का कहना है कि वेतन और संतोष में कोई संबंध नहीं होना आश्चर्यजनक है। कंपनियों में इंफोसिस अपने पुराने और अनुभवी कर्मचारियों के प्रति ज्यादा उदार है। इंफोसिस 10-15 साल और 15 साल से ज्यादा अनुभवी प्रोफेशनलों के बीच सबसे अच्छा वेतन देने वाली कंपनी है। भारत लौटो कार्यक्रम: इंडस एंटरप्रिन्योर्स के सर्वे के अनुसार करीब 60000 प्रोफेशनल पिछले वर्षो में भारत लौटे हैं। सर्वे में 27-35 के बीच युगल भारत लौटना चाहते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग अपने बच्चों को पाश्चात्य संस्कृति से बचाना चाहते हैं। भारत में उसी स्तर के पद व काम के लिए अच्छा वेतन मिल रहा है, इसलिए प्रोफेशनल भारत लौट रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: