|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़
मंगलवार शाम सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण सिंह लगन या सिंह राशि वाले जातकों के लिए बहुत शुभ नहीं रहेगा। या जिन देशों अथवा लोगों के नाम ‘म’ अक्षर से शुरू होते हैं उनको इस दौरान जप-तप करना चाहिए। ज्योतिषी मदन सपाटू ने बताया कि सिंह राशि में पहले ही शनि, सूर्य और केतु विराजमान हैं, इसलिए इस राशि के लोगों को ग्रहण से पहले और बाद स्नान करना चाहिए। सिंह राशि वाले लोग अपने वजन के बराबर सतनाजा दान करें।
क्या करें : यह समय जप, तप और मंत्र सिद्धी के लिए उत्तम होता है।
यह न करें : गर्भवती महिलाएं इस दौरान घर से बाहर न निकलें। सब्जी आदि न काटें। इस वर्ष का चौथा ग्रहण : यह इस वर्ष अभी तक का कुल चौथा ग्रहण होगा। इससे पूर्व 4 मार्च और 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण तथा 19 मार्च को सूर्य ग्रहण लगा था। 11 सितंबर का सूर्य ग्रहण इस वर्ष का कुल चौथा ग्रहण होगा।
सपाटू ने बताया कि एक वर्ष में चार ग्रहण शुभ नहीं माने जाते। इस कारण ‘म’ अक्षर से शुरू होने वाले देशों को 41 दिन के अंदर प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ सकता है। उधर, पं. दाता राम मिश्र ने बताया कि पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे लोगों के लिए यह ग्रहण ठीक नहीं, पर धार्मिक कार्र्याे पर असर नहीं पड़ेगा।
यहां नहीं दिखेगा: नॉर्दर्न क्रॉस एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेट्री के डायरेक्टर प्रदीप महाजन ने बताया कि सूर्य ग्रहण मंगलवार शाम 3.55 से रात 8.06 बजे तक चलेगा लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा।