Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

पूर्व एसपीओ समेत चार की हत्या

बीजापुर: बीजापुर इलाके में रविवार-सोमवार की रात नक्सलियों ने एक पूर्व एसपीओ समेत चार लोगों की हत्या कर दी। कुटरू से आठ किमी दूर ग्राम पुनेड़वाया में रात्रि 2.30 बजे करीब 50-60 हथियारबंद नक्सली व संघम सदस्य पहुंचे। उन्होंने घर में सो रहे वाचम बुदरु (35) व वाचम कारिया (50) को घसीटते हुए बाहर निकाला और गांव से बाहर ले जाकर पूछताछ के बाद गला रेतकर हत्या कर दी।

नक्सलियों ने एक अन्य ग्रामीण वाचम बच्च को पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद नक्सली पास के गांव आड़ापल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने पूर्व एसपीओ कोरसा सन्नू (37) की भी गला रेतकर हत्या कर दी। सन्नू एसपीओ की नौकरी छोड़कर गांव में रहने लगा था।

इसकी भनक नक्सलियों को लग गई थी। इन वारदातों को अंजाम देने के बाद नक्सली सरपंच कुड़ियम लखमू के घर पहुंचे। वहां तोड़फोड़ की और अनाज, मवेशी व अन्य सामान लूटकर ले गए। घटना के वक्त लखमू कुटरू राहत शिविर में था।

एक अन्य घटना में बीजापुर के मिरतूर थानांतर्गत ग्राम पारकेल में रविवार की सुबह नक्सलियों ने सोमलू मूरिया (45) की हत्या कर दी। सोमलू सुबह 6 बजे खेत जा रहा था। रास्ते में 10-15 की संख्या में नक्सलियों ने उसे घेर लिया और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। मृतक सलवा जुड़ूम से संबद्ध था और उसका छोटा भाई एसपीओ है। इस बात को लेकर नक्सली नाराज थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: