Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

परमाणु करार पर यूपीए-लेफ्ट समिति की बैठक आज

नई दिल्ली.भारत और अमेरिका के बीच हुए परमाणु करार पर यूपीए और वामपंथी दलों की 15 सदस्यीय समिति की पहली बैठक आज होने वाली है। इस बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी करेंगे।

इस समिति का गठन परमाणु करार पर वामदलों की आपत्तियों पर चर्चा के लिए किया गया है। वामदलों ने परमाणु करार पर कड़ी आपत्ति जताई थी और उन्होंने सरकार से समर्थन वापसी की धमकी भी दे डाली थी।

इसके बाद गतिरोध को दूर करने के लिए यूपीए और लेफ्ट के नेताओं के बीच चर्चा हुई और एक 15 सदस्यीय समिति बनाई गई। वाम दलों का कहना है कि परमाणु समझौते के जरिए भारत अमरीका की सामरिक रणनीति का हिस्सा बन रहा है।

समिति को इस विषय पर भी चर्चा करनी है और फैसला लेना है कि सरकार को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी और न्यूकलियर्स सप्लायर्स ग्रुप के साथ 123 समझौते से जुड़े मामलों पर भी बातचीत करनी है या नहीं।



संबंधित खबरें
* सरकार लेफ्ट के सुझाव मानने को बाध्य नहीं
* यूपीए-लेफ्ट कमेटी पर करात ने कहा नो कमेंट
* एटमी करार: न्यूक्लियर समिति गठित





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: