Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

शैदपुरा के ग्रामीणों ने पकड़ा नकली डीसी

करनाल गांव सैदपुरा में नकली डीसी बनकर आए एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी की पहचान करनाल निवासी अमरजीत कांबोज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन व गाड़ी बरामद कर ली है।

इंडिका कार में सवार एक व्यक्ति सोमवार सुबह करीब चार बजे गांव पहुंचा। एक टी स्टाल पर उसने खुद को डीसी बताया और धौंस जमाई, साथ ही जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की बातें करने लगा। टी स्टाल मालिक सुरेंद्र से गाली-गलौच करने पर मामला बिगड़ गया औप वह फरार हो गया। 6.30 बजे नकली डीसी कपड़े बदलकर फिर से गाड़ी पर झंडी लगाकर सैदपुरा चौक पर पहुंच गया। सुरेंद्र ने उसे पहचान लिया और ग्रामीणों को सूचना दी।

ग्रामीणों ने नकली डीसी को बंधक बना लिया। करीब पांच घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद मामला एसपी एएस चावला के संज्ञान में लाया गया। ग्राम सरपंच मेवा सिंह व नंबरदार राजकुमार आरोपी को लेकर सदर थाने पहुंचे।

हां मेरा दिमाग खराब था आरोपी अमरजीत कांबोज ने पुलिस से कहा कि पारिवारिक कलह के चलते उसका दिमाग खराब हो गया था, जिस कारण वह नकली डीसी बन गया। उसे क्या मालूम था कि इतना बड़ा बखेड़ा खड़ा हो जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: