bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

अदनान को हीरो बनाएंगे भंसाली?

गायक-संगीतकार अदनान सामी का वजन घटाना उनके लिए फायदे का सौदा साबित होता दिखाई दे रहा है। खबर है कि संजय लीला भंसाली अदनान को लेकर जल्द ही एक फिल्म शुरू करने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि 'सांवरिया' के रिलीज होने के बाद इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा की जाएगी। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार अदनान को लेकर बनने वाली फिल्म से संजय की बहन बेला सहगल भी फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में अपना कदम रखेंगी।

बेला ने कहा कि इस बार में अभी वह कोई भी जानकारी नहीं देना चाहतीं। उन्होंने कहा कि उन्हें अदनान के साथ काम करना अच्छा लगता है, लेकिन अपनी फिल्म को लेकर उन्होंने अदनान से फिलहाल कोई बात नहीं की है। बेला ने बताया संजय इस वक्त 'सांवरिया' के प्रमोशन में बिजी हैं और जब वे इससे फ्री हो जाएंगे, तभी अपनी नई फिल्म के बार में कोई आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

हालांकि बेला ने यह जरूर कहा कि वह जल्द ही फिल्म निर्देशित करेंगी। उनकी फिल्म बहुत ही सिंपल और मन को छू लेने वाली होगी। आपको बता दें कि बेला ने ही अदनान के एलबम के वीडियोज को डायरक्ट किया है, जिनमें बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों ने भी काम किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: