bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

ब्रिटिश फौजें ईरान सीमा के लिए रवाना

बगदाद. ईरान की ओर से प्रॉक्सी वॉर की आशंकाएं देखते हुए ब्रिटिश सेनाओं को बसरा के साथ लगी सीमा के लिए रवाना कर दिया गया है। ब्रिटिश सेनाओं को ये आदेश इराक में एक वरिष्ठ सैनिक कमांडर की चेतावनियों के बाद दिए गए हैं।

सैनिक सूत्रों के मुताबिक ईरानियों ने धमकी दी थी कि अगर इराकी जमीन से उनकी ओर कोई भी हमला हुआ तो वे सैनिक कार्रवाई करेंगे। इधर पेंटागन ने सीमा के साथ लगे इलाकों में अपने चैकप्वाइंट्स बनाने का फैसला कर रखा है।

ब्रिटिश ऑपरेशन में करीब 350 सैनिक शामिल हैं। इन्हें अमेरिका के अनुरोध पर यहां भेजा गया था, जिसका कहना था कि ईरान की ओर से शिया आतंकियों को हथियारों की सप्लाई बढ़ा दी गई है ताकि उसका इस्तेमाल इराक के अंदर हमले के लिए किया जा सके।

ब्रिटिश सेनाओं की बसरा में तैनाती एक हफ्ते बाद ही फिर से की जा रही है, क्योंकि इससे पहले ब्रिटिश सेनाएं बसरा पैलेस में रह रही थीं और इराक छोड़ने की तैयारी में थीं। इस बारे में वन मैकेनाइज्ड ब्रिगेड के ब्रिगेडियर जेम्स बाशैल ने बताया कि उनसे बॉर्डर एरिया में यूएस सेनाओं की मदद करने को कहा गया है और उन्हें लगता है कि वे इसके लिए तैयार हैं। उनका कहना था कि हमें यह पता है कि सीमावर्ती इलाके में कहां घुसने की जगह हैं और हम जरूरत के मुताबिक मदद कर सकते हैं।

इस मिशन में राजा के रॉयल हुसार्स बैटल ग्रुप को भी शामिल किया गया है। इस ऑपरेशन को काफी खतरनाक बताया जा रहा है। सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि इसके कई परिणाम हो सकते हैं। मसलन इसमें ब्रिटिश सैनिकों को ईरान समर्थक शिया आतंकियों या ईरानी सेना का भी सामना करना पड़ सकता है या हो सकता है कि बदले में ईरान बसरा में ब्रिटिश बेस पर ही हमला कर दे। दोनों देशों के बीच वैसे भी इस वक्त संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: