bhaskar Web English
HomeSportsFeature Feature

इतिहास में दर्ज हुआ क्रिस गेल का नाम

मुंबई: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल की ट्वंटी20 विश्वकप के पहले मैच में ख्ेाली गई यादगार शतकीय पारी(117) भले ही उनकी टीम को जीत न दिला पाई हो, लेकिन इससे उनका नाम क्रिकेट के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया।

तीन विधाएं तीन पहले शतकवीर: वे क्रिकेट की इस तीसरी अंतर्राष्ट्रीय विधा के पहले शतकवीर बन गए हैं। टेस्ट मैचों में पहला शतक बनाने का श्रेय ऑस्ट्रेलिया के चाल्र्स बेनरमैन को है। उन्होंने 15 से 19 मार्च तक मेलबोर्न में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए क्रिकेट इतिहास के पहले मैच में ही 167 रनों की पारी खेली थी। इसके लगभग 95 साल बाद वन डे का पदार्पण हुआ। इस विधा में पहले शतकवीर बनने का श्रेय इंग्लैंड के डेनिस एमिस को मिला। उन्होंने मैनचेस्टर में खेले गए इतिहास के दूसरे वन डे मैच में 134 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली थी। वन डे इंटरनेशनल के 33 साल बाद प्रचलित हुई ट्वंटी20 विधा का पहला शतक 20 मैचों बाद 11 सितंबर को आया। जब गेल ने सिर्फ 57 गेंदों में 117 रन ठोंक कर यह उपलब्धि अपने नाम कर ली। ट्वंटी20 क्रिकेट को अपने पहले शतकवीर के लिए 20 मैचों और दो साल से अधिक समय तक इंतजार क रना पड़ा। टेस्ट मैचों में पहला शतक पहले ही मैच से आया था,जबकि पहला वन डे शतक दूसरे मैच से आया था।

तीन विधाओं के शतकवीर:

समयनामदेशरनमैच संख्या
15 से 19 मार्च 1877चाल्र्स बैनरमैनऑस्ट्रेलिया1671
अगस्त 1972डेनिस एमिसइंग्लैंड1032
सितंबर 2007क्रिस गेलवेस्टइंडीज11720

विश्व चैंपियनशिप के पहले मैच में ही शतक: गेल ने क्रिकेट की इस दूसरी विधा की विश्व स्पर्धा के पहले संस्करण के पहले मैच में शतक बनाया। इससे उनके और एमिस के बीच एक और खास संबंध स्थापित हुआ है। इंग्लैंड के डेनिस एमिस को वन डे इंटरनेशनल के पहले शतकवीर होने के साथ इसके पहले विश्वकप (1975) के पहले मैच(7 जून1975, इंग्लैंड वि. भारत) में भी शतक(137) मारने का श्रेय है। एमिस को दो अलग अलग उपलब्धियों के लिए दो शतकीय पारी खेलनी पड़ी, वहीं गेल इस मामले में लक्की रहे। उन्हें एक ही पारी ने ये दो उपलब्धियां दिला दी।

परिणाम के लिहाज से दुर्भाग्यशाली रहे गेल: बैनरमैन और एमिस की पहली शतकीय पारियों ने अपनी अपनी टीम को विजेता बनाने में मदद की थी, लेकिन अपनी इस उपलब्धि का जoA नहीं मना सके। उनकी टीम बीती रात हर्शेल गिब्स की शानदार पारी के कारण आसानी से यह मैच हार गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
avdhesh kumar
Thursday, 13th Sep 2007, 11:08
I want congrates crish Gayle for his century & wishes to westindies team.
vikas
Saturday, 15th Sep 2007, 9:04
maje aa gaye