वेलिंगटन: न्यूजीलैंड ने ऑफ स्पिनर डेनियल विटोरी को स्टीफन फ्लेमिंग की जगह टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। उधर, फ्लेमिंग ने वन डे इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है,लेकिन उन्होंने टेस्ट मैचों में आगे भी ख्ेालने की मंशा जाहिर की है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जस्टिन वॉन ने बताया कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए विटोरी को टेस्ट व एक दिवसीय दोनों टीम का कप्तान बनाया गया है।
फ्लेमिंग ने उक्त घोषणा के बाद वन डे इंटरनेशनल से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए संकेत दिए कि उनका टेस्ट कैरियर भी समाप्ति के करीब है।
उन्होंने एक बयान में कहा कि इच्छित दक्षता और इच्छाशक्ति होने तक टेस्ट मैचोंे में खेलते रहना चाहते हैंे। लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट का अगला सत्र उनका अंतिम सत्र होगा। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट टीम का नेतृत्व करने की इच्छा जताई है।
उल्लेखनीय है कि अगले सत्र में न्यूजीलैंड जहां दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगा, वहीं इंग्लैंड की घरु सीरीज में मेजबानी भी करेगा। फ्लेमिंग का बतौर कप्तान रिकार्ड बेहतर रहा है। उन्होंने 80 मैचों में से टीम को 28 में जीत दिलाई।