bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

'निम्मी' का किरदार चुनौतीपूर्ण : गुल

Gul पूर्व मिस इंडिया गुल पनाग नवदीप सिंह की मनोरमा सिक्स फीट अंडर' में अभय देओल के अपोजिट एक बार फिर कुछ अलग भूमिका में नजर आएंगी। गुल इस फिल्म में एक साधारण महिला 'निम्मी' के किरदार में हैं। इसके बारे में बात करते हुए गुल पनाग ने बताया कि निम्मी की कहानी उन्हीं लाखों आम भारतीय घरेलू महिलाओं की तरह है, जिनकी 21 वर्ष तक आते-आते एक ऐसे आदमी से शादी कर दी जाती है, जिसको उन्होंने सिर्फ तस्वीरों में देखा होता है। इसके बाद उनकी जिंदगी घर के चूल्हा-चक्की और बच्चों तक ही सीमित होकर रह जाती है।

जहां तक 'निम्मी' का किरदार निभाने की बात है तो यह भूमिका उनकी असल जिंदगी से बिलकुल अलग है। गुल के मुताबिक इससे ही किसी एक्टर की स्ट्रेंथ पता चलती है कि वह ऐसे चुनौतीपूर्ण किरदार को कितनी सहजता से निभा पाता है।

इस फिल्म में गुल ने बिना मेकअप के ही काम किया है। वैसे भी गुल का मानना है, 'जब आपको घर में झाड़ू-खटका करते हुए दिखाया जाए तो आप सिफॉन साड़ी पहनकर ग्लैमरस अवतार में तो नजर नहीं आ सकतीं।'

वैसे ऐसा नहीं है कि गुल इसी तरह के नॉन ग्लैमरस किरदार ही निभा रही हैं। अतुल अग्निहोत्री की फिल्म 'हैलो' में आप उन्हें बिलकुल अलग अंदाज में देखेंगे। इस फिल्म में गुल की कॉल सेंटर में काम करने वाली एक युवती के किरदार में नजर आएंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: