bhaskar Web English
HomeNewsNational National

भोपाल के तीन हिंदी सेवी पुरस्कृत होंगे

नई दिल्ली:novelist केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा भोपाल के तीन साहित्यकारों मंजूर एहतेशाम, प्रो. कमल प्रसाद और रमेशचंद्र शाह को हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिंदी सेवी पुरस्कारों से नवाजेगा। इन पुरस्कारों के लिए इटली, अमेरिका, श्रीलंका और अर्जेंटीना के चार हिंदी सेवियों समेत कुल 32 विद्वानों को चुना गया है। इनमें 11 अहिंदी भाषी लेखक भी शामिल हैं।

भोपाल के मंजूर एहतेशाम और प्रो. कमला प्रसाद को क्रमश: 2005 और 2006 का सुब्रमण्यम भारती पुरस्कार दिया जाएगा। भोपाल के ही रमेश चंद्र शाह को हिंदी में यात्रा विवरण एवं अनुसंधान के लिए महापंडित राहुल सांस्कृत्यायन पुरस्कार (2005) दिया जाएगा। जयपुर के महेंद्र मधुप को वैज्ञानिक साहित्य के लिए आत्माराम पुरस्कार (2003) से सम्मानित किया जाएगा।

संस्थान के उपाध्यक्ष रामशरण जोशी ने बताया कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील नई दिल्ली में नवंबर में आयोजित होने वाले एक समारोह में पुरस्कार प्रदान करेंगी। पुरस्कार में एक लाख रुपए की राशि, एक शाल और प्रशस्ति पत्र शामिल हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: