नई दिल्ली:
जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा सील ने मंगलवार को भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप कार सिटी का नया वेरिएंट लॉन्च किया। इस नई कार की कीमत 6.80 लाख रुपए से शुरू है। जबकि, टॉप एंड मॉडल 8.65 लाख रुपए का है।
नई कार लॉन्च करते वक्त होंडा सील कार्स इंडिया के प्रेसीडेंट व सीईओ मासाहीरो ताकेदागावा ने कहा कि हमारे ग्राहकों को आकर्षक दाम पर ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हमने कस्टमर फीडबैक के आधार पर होंडा सिटी में कई नए सेफ्टी और लग्जरी फीचर शामिल किए हैं। कंपनी ने भारत में अपने दस साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर नई कार लॉन्च की है।