News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati चूरू:
राजस्थान हज कमेटी की जिला इकाई की ओर से मंगलवार को वार्ड तीन स्थित मदीना मुसाफिरखाने में हजयात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए यात्रा प्रशिक्षण व पोलियो खुराक पिलाने का कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में आए महिला पुरुषों को पोलियो निरोधक खुराक पिलाई गई। इस अवसर पर कलेक्टर अजरुन मेघवाल ने हज यात्रा पर जाने वालों को पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर मेघवाल ने कहा कि जिले से जाने वाले महिला पुरुष हजयात्रा कर देश की सुख समृद्धि की कामना करें।
इस अवसर पर जयपुर के हज कोर्डिनेटर आलम खां ने उपस्थितजन को यात्रा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने के साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी खयाल रखना चाहिए। हाजी नियामत अली ने यात्रियों को महत्वपूर्ण टिप्स बताए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कोर्डिनेटर डा. एफएच गौरी ने हज के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने वहां की व्यवस्था आदि की जानकारी देते हुए कहा कि सफर पर जाने से पहले स्वयं को मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार कर लेना चाहिए। कमेटी के जिला संयोजक शौकत खां चायल ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में पार्षद दीन मोहम्मद सोलंकी, मुखत्यार, हारुण गुर्जर, असमल डायर, नियाजुलहक भाटी, अकरम, बाबू इस्माइल, सरवर खां, जाकिर खां, याकूब खां चायल, रफीक खां, कासम खां, यूनुस खां, शौकत खां जोइया, आवेश खां, सिराज जोइया, नजीर खां मोयल, महबूब चायल आदि ने सहयोगी भूमिका निभाई।