bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

भारतीय अभियान आज से

dhoniडरबन: टीम इंडिया गुरुवार को अपेक्षाकृत कमजोर स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले से ट्वेंटी 20 वल्र्डकप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम को क्रिकेट के इस नए अवतार का ज्यादा अनुभव नहीं है। टीम ने अब तक सिर्फ एक ट्वेंटी 20 मैच खेला है। देखना यह है कि खिलाड़ी खेल की मांग के अनुसार खुद को कितनी जल्दी ढाल पाते हैं।

आयरलैंड व इंग्लैंड के लंबे दौरे के बाद नए कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की अगुआई में टीम को तैयारी के लिए समय नहीं मिला है। हालांकि विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग, तेज गेंदबाज इरफान पठान व ऑफ स्पिनर हरभजन की वापसी से टीम को नई ऊर्जा मिल सकती है। भारतीय टीम को सबसे पहले टीम संयोजन को सही करने और तेज व उछाल वाली पिचों के साथ ही तेज हवा से सामंजस्य बैठाना होगा। पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को खेले जाने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले से पूर्व भारतीय टीम स्कॉटलैंड पर बड़ी जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास करेगी। भारतीय कप्तान धोनी ने कहा, ‘ हम इस वर्ष दूसरे वल्र्डकप टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। वेस्टइंडीज में जो कुछ हुआ वो इतिहास बन चुका है। यह एक नई शुरुआत है।

मैं चाहता हूं कि टीम खेल का पूरा मजा ले। इस टीम की सबसे अच्छी बात यह है कि 15 में से 12 खिलाड़ी ऑलराउंडर हैं। इससे हमारे पास कई विकल्प मौजूद हैं। हमारा सौभाग्य है कि युवाओं से सज्जित टीम में फिनिशर के तौर पर 3-4 अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं।’

धोनी ने कहा कि हरभजन सिंह, अजित आगरकर, दिनेश कार्तिक, पीयूष चावला, एस श्रीसथ व यूसुफ पठान के बीच अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी। सहवाग और रॅाबिन उथप्पा पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि युवराज नंबर तीन पर उतरेंगे। गौतम गंभीर की उपस्थिति में धोनी नंबर पांच पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इरफान पठान, यूसुफ व जोगिंदर शर्मा अच्छे ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं।

स्कॉटलैंड का यह पहला बड़ा ट्वेंटी 20 मुकाबला है। आईसीसी वल्र्ड क्रिकेट लीग में उपविजेता का खिताब जीतने के कारण स्कॉटलैंड वल्र्डकप के लिए क्वालिफाई कर पाया है। रेयान वाटसन की अगुआई में स्कॉटलैंड अपने प्रतिद्वंद्वियों को कोई खास चुनौती नहीं दे पाएगी।

टीमें इनमें से चुनी जाएगीभारत- महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान), युवराज सिंह, गौतम गंभीर, अजीत आगरकर, हरभजन सिंह, जोगिंदर शर्मा, वीरेन्द्र सहवाग, दिनेश कार्तिक, इरफान पठान, यूसुफ पठान, पीयुष चावला, रोहित शर्मा, आरपी सिंह, एस श्रीसंथ और रॉबिन उथप्पा।

स्कॉटलैंड- रेयान वाटसन (कप्तान), जॉन ब्लैन, डॉजी ब्राउन, गॉर्डन ड्रूमंड, गेविन हेमिल्टन, माजिद हक, रॉस लियोंस, नील मैक्केलम, ग्रगोर मेडन, डेवाल्ड नेल, नवदीप पूनिया, कासिम शेख, कॉलिन स्मिथ, फ्रेजर वॉट्स और क्रेग राइट।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: