bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

छह आईपीएस व दो एचपीएस के तबादले

राजधानी हरियाणा :

सरकार ने छ: आईपीएस तथा दो एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।फरीदाबाद के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार को कैथल के पुलिस अधीक्षक श्री हनीफ कुरैशी के स्थान पर स्थानांतरित किया गया है जबकि हनीफ कुरैशी को श्री के के राव के स्थान पर पुलिस अधीक्षक, रोहतक लगाया गया है। इसी प्रकार से के के राव को झज्जर में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है तथा झज्जर के पुलिक अधीक्षक जोगिन्द्र सिंह को राज्य चौकसी ब्यूरो में एक रिक्त पड़े पद पर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। एचएपी मधुबन की पाचवी बटालियन के कमांडेन्ट, राकेश आर्या को श्री महाराज सिंह के स्थान पर गुड़गांव (पश्चिम) में डीसीपी के रूप में स्थानांतरित किया गया है जबकि श्री महाराज सिंह को फरीदाबाद (ग्रामीण) का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

आईआरबी, भौण्डसी की तीसरी बटालियन के कमाण्डेन्ट श्री राजिन्द्र सिंह को एच ए पी मधुबन की पाँचवी बटालियन के कमाण्डेन्ट के स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार पत राम सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सी आई डी को राज्य चौकसी ब्यूरो के रिक्त पद पर पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: