bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

जयपुर में दो आईएसआई एजेंट गिरफ्तार!

जयपुर: मिलिट्री एरिया की टोह ले रहे दो संदिग्ध आईएसआई एजेंट मंगलवार को यहां पकड़े गए। इनमें से एक सुरेंद्र शर्मा (नेपाल) और दूसरा कलमुद्दीन (पश्चिम बंगाल) है।

सुरेंद्र पिछले छह साल से भारत में है। सेना की इंटेलीजेंस शाखा इन दोनों के पीछे काफी दिनों से लगी हुई थी और उनके जयपुर आने की सूचना भी मिल चुकी थी। वे अब तक नगालैंड, असम, म.प्र., प.बंगाल, यू.पी. व महाराष्ट्र के सेना क्षेत्रों में मार्केटिंग के बहाने घूम चुके हैं।

वे मंगलवार को एक कंपनी के मार्केटिंग प्रतिनिधि बनकर सेना के क्षेत्र में पहुंच गए, पर पीछे लगे गुप्तचरों ने दोनों को दबोच लिया। इसके बाद उनको झालाना स्थित अनुसंधान केंद्र में पूछताछ के लिए लाया गया। उनसे अभी सेना की इंटेलीजेंस शाखा पूछताछ कर रही है। उसके बाद दूसरी केंद्रीय जांच एजेसिंयां यह काम करेंगी।है। उसके बाद दूसरी केंद्रीय जांच एजेसिंयां यह काम करेंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: