जम्मू: यहां की एक स्कालर महिला स्टूडेंट को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए कथित रूप से राइफल व ग्रेनेड पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला आने वाले समय में पुलिस के लिए परेशानी बन सकती है।
जम्मू में यह पहला मामला है जब एक महिला स्टूडेंट आतंकी संगठन के लिए कोरियर का काम कर रही है। पुलिस ने पिछले शुक्रवार को श्रीनगर में नाहिदा को हिजबुल के कार्यकर्ताओं को राइफल, ग्रेनेड पहुंचाने के अरोप में गिरफ्तार किया।
पुलिस के लिए सबसे चिंता का कारण यह है कि नाहिदा राज्य पुलिस के हेड कांस्टेबल की लड़की है। उसकी माता राजकीय कालेज में अध्यापिका हैं और वह एक अच्छी स्कालर स्टूडेंट है। इस समय वह जम्मू के लॉ स्कूल में पढ़ाई कर रही है।
जम्मू क्षेत्र के आईजी पुलिस ने बताया कि अब इसमें कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि यह लड़की आतंकी संगठनों के लिए काम कर रही तो हमारा काम और कठिन हो जाएगा।