bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

न्यूजीलैंड ने केन्या को 9 विकेट से हराया

डरबन. मार्क गिलेस्पी (4 विकेट) की कहर बरपाती गेंदों की बदौलत न्यूजीलैंड ने ट्वेंटी 20 वल्र्डकप के अपने पहले मुकाबले में अपेक्षाकृत कमजोर केन्या टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। ग्रुप ‘सी’ का यह मैच पूरी तरह एकतरफा रहा। गिलेस्पी व शेन बांड (2 विकेट) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के कप्तान डेनियल वेट्टोरी के निर्णय को सही साबित करते हुए केन्या के शीर्ष क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। पूरी टीम 16.5 ओवर में मात्र 73 रन पर ढेर हो गई।

केन्या की ओर से कोलिंस ओबूया व थॉमस ओडोयो ने सर्वाधिक 18-18 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से बांड और गिलेस्पी के अलावा वेट्टोरी व मार्टिन ने दो-दो विकेट लिए। न्यूजीलैंड टीम ने मात्र 7.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से लोउ विंसेंट (27) आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज थे। ब्रैंडन मैक्कुलम ने 16 व पीटर फुल्टन ने 21 रन बनाए। केन्या की ओर से थॉमस ओडोयो ने एकमात्र विकेट हासिल किया।

खाता भी नहीं खोल सका शीर्ष क्रम केन्या के शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज मॉरिस ओउमा, डेविड ओबूया और तन्मय मिश्रा शून्य पर आउट हुए। एक समय केन्या का स्कोर 1.1 ओवर में 0 रन पर तीन विकेट था। केन्या की पारी में कुल छह खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। गिलेस्पी व बांड ने शुरुआती चार विकेट आपस में बांटे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: