bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

कोहली पटियाला के मेयर

पटियाला : मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर एक महीने लगाए जा रहे कयासों पर मंगलवार को विराम लग गया। मेयर के पद पर अजीतपाल सिंह कोहली, सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर अनिल बजाज व डिप्टी मेयर के लिए सोनिया देवी को चुना गया है। मंगलवार को पटियाला डिवीजन के कमिश्नर एस.के. आहलुवालिया ने पचास पार्षदों को शपथ दिलाई।

ताजपोशी शुरू होने के कुछ देर पहले पूर्व एसजीपीसी प्रधान बीबी जगीर कौर बंद लिफाफा लेकर डा. अम्बेडकर हॉल पहुंचीं। इसी बंद लिफाफे में सुखबीर सिंह बादल का फरमान बंद था।

कोहली का नाम सुनते ही नारेबाजी लिफाफा खोलने के बाद जैसे ही पार्षद सरिता गेरा ने अजीतपाल कोहली के नाम की घोषणा की वैसे ही उनके समर्थक खुशी से झूम उठे।

सबसे कम उम्र के मेयर अजीत पाल सिंह कोहली राज्य के चारों नगर निगमों में सबसे कम उम्र के मेयर हैं। गठबंधन के दिग्गज रहे मौजूदमेयर की ताजपोशी के लिए शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद रहे। इनमें कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, बीबी जगीर कौर, राज खुराना, सुरजीत सिंह रखड़ा सरीखे नेता शामिल रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: