Manoranjan
Telly Talk Telly Talk
जीटीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'ममता' में मुख्य रोल कर रहीं नारायणी शास्त्री को बाहर का दरवाजा दिखा दिया गया है। बताया जा रहा है कि नारायणी के नखरों से परशान होकर निर्माता ने सीरियल से नारायणी की छुट्टी कर दी है। नारायणी की जगह फिर से नेहा मेहता की वापसी की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार नारायणी को ममता का मुख्य किरदार निभाने का मौका इसलिए दिया था क्योंकि वह छोटे परदे की सफल अभिनेत्रियों में से हैं, लेकिन 'ममता' में नारायणी अपना जादू नहीं दिखा परइ। नारायणी इस वक्त अमेरिका में हैं और उन्हें फिलहाल इस बात की खबर नहीं है।
धारावाहिक से जुड़े सूत्रों के अनुसार 'ममता' की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए इसमें नारायणी को लिया गया था, लेकिन इसके बावजूद सीरियल की टीआरपी घटती रही। उस पर नारायणी के नखर भी काफी बढ़ गए हैं। मुख्य किरदार होने की वजह से कैमरा हमेशा नारायणी पर रहता है, जिसकी वजह से उन्हें आठ घंटे तक शूटिंग करनी जरूरी होती है। नारायणी को यह बात अच्छी तरह पता है, इसके बावजूद वह अक्सर सेट पर लेट आती हैं और जल्दी चली जाती हैं। हाल ही में नारायणी ने एक शॉट में धार्मिक संवाद बोलने से मना कर दिया। नारायणी के बढ़ते नखरों से परशान होकर निर्माता ने उन्हें सीरियल से बाहर निकाल दिया है।
सुपरवाइजिंग निर्माता नीरज सचदेवा ने बताया कि नारायणी के किरदार को अब साइडलाइन करके दो नए किरदारों को इंट्रोड्यूस करवाने की योजना है। ये दो कलाकार ही कहानी में नया ट्विस्ट लाकर उसे आगे बढ़ाएंगे। अमेरिका में छुट्टियां मना रहीं नारायणी ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। प्रोडक्शन हाउस से जानकारी लेकर वह इस पर प्रतिक्रिया दंेगी।