बेंगलूर.कर्नाटक सरकार ने स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 16 साल तक के छात्रों के लिए लागू किया गया है।
इसके साथ ही सरकार ने इस आयुवर्ग तक के बच्चों और किशोरों को मोबाइल फोन बेचने पर भी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।
सरकार का कहना है स्वास्थ्य संबंधी खतरों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। दूसरी ओर मोबाइल कंपनियां कर्नाटक सरकार के इस फैसले से सहमत नहीं हैं।
इन कंपनियों ने सरकार के इस फैसले पर विरोध जताया है। उनका कहना है कि मोबाइल फोन स्वास्थय के लिए नुकसानदेह नहीं है।