अमृतसर : प्यार हुआ इकरार हुआ है, प्यार से फिर क्यों डरता है दिल..या फिर क्यों आगे पीछे डोलते हो भंवरे की तरह, क्यों देखते हो मुझको यूं बेसब्रों की तरह। कु छ ऐसे ही मदहोश कर देने वाले पुराने गानों पर जब एसएन कालेज की स्टूडेंट्स ने डांस किया तो सारा हाल पुराने गानों और डांस की खुमारी में खो गया। स्टूडेंट्स ने न केवल पुराने गानों पर डांस किया, बल्कि उनका गेटअप और स्टाइल भी बिल्कुल पुराने फिल्मी एक्टरों की तरह था।
एसएन कालेज में मंगलवार को आयोजित टैलेंट हंट शो में कालेज की स्टूडेंट्स ने डांस, म्यूजिक, पोइटरी और डेक्लामेशन आदि कई तरह की आइटमें पेश कीं। कार्यक्रम की शुरुआत कालेज की लिटरेरी सोसायटी की ओर से पोइटरी और डेक्लामेशन मुकाबलों से हुई। स्टूडेंट्स ने पंजाबी, हिंदी, इंग्लिश और संस्कृत भाषाओं में अपने विचार व्यक्त किए। संगीत विभाग की ओर से गीत, गजल, शबद, भजन और फोक सांग आदि कंपीटिशन कराए गए। डांस मुकाबलों में कालेज की स्टूडेंट्स ने पंजाबी, हिंदी और रीमिक्स गानों पर डांस कर समां बांध दिया। स्टूडेंट्स ने ग्रुप और डांस मुकाबलों में अपनी नृत्य क्षमता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में कई आइटमें आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें स्टूडेंट्स की ओर से पुराने गानों पर किया गया। डांस और डू यू वान्ना पार्टनर गाने पर ग्रुप डांस जैसे आइटमों ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर कालेज की प्रिंसिपल सतवंत कौर ने कहा कि कालेज में टैलेंट हंट कंपीटिशन का इसलिए आयोजन किया गया है ताकि स्टूडेंट्स की छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाया जा सके। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका लिटरेरी आइटमों में टीचर सोनिया, इन्द्रजीत और मनोमा ने निभाई। वहीं म्यूजिक की आइटमों में जज का रोल अतुला भास्कर और हरबिंदर कौर ने निभाया।
डांस मुकाबलों में निर्णायकों की भूमिका रणजीत कौर औैर हीरा ठुकराल ने निभाई। मंच संचालन स्टूडेंट्स प्रवीण, कविता, महक और ज्योतिषा ने किया। कंपीटिशन के पोइटरी मुकाबलों में पहला स्थान बीए फस्र्ट ईयर की किरण और सैकेंड प्राइज बीए सैकेंड ईयर की रितु ने जीता। इंग्लिश पोइटरी में पहला स्थान सबीना ने जीता। फोक सांग कंपीटिशन में मीनू औैर सविता ने पहला और अनुराधा और मोनिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। म्यूजिक कंपीटिशन में सविता प्रथम और मोनिका और मीनू दूसरे स्थान पर रही। डेक्लामेशन कंपीटिशन में पहला स्थान किरण ने जीता, जबकि दूसरे स्थान पर पूजा रही। इंग्लिश डेक्लामेशन में रूपिका पहले स्थान पर रही।