डरबन:19.5 ओवर: स्कॉटलैंड की पूरी टीम 120 रनों पर ढेर। पाक ने यह मैच 51 रनों से जीता। पाक की इस जीत के नायक रहे शाहिद आफरीदी। उन्होंने 7 गेंदों पर ताबड़तोड़ 22 रन बनाने के साथ चार अहम विकेट हासिल किए। अब पाक टीम को भारत के साथ होने वाले मुकाबले का इंतजार। यह बहुप्रतिक्षित मैच 15 मार्च को खेला जाएगा।
15 ओवर: शाहिद आफरिदी ने अपने चार ओवरों में 4 विकेट लेकर स्कॉटलैंड को किसी तरह की चुनौती पेश करने से पहले ही रोक दिया। पाकिस्तान आसान जीत की ओर। स्कोर 7 विकेट पर 98 रन हुआ।
10 ओवर: शाहिद आफरीदी ने दो ओवरो में तीन विकेट लेकर अपनी टीम की जीत लगभग तय कर दी। एक समय स्कॉटलैंड 7 ओवर में 52 रन बनाकर मजबूत स्थिति में था। लेकिन आफरीदी ने पारी के आठवें ओवर में हेमिल्टन और मककुलम और 10 वें ओवर में ब्राउन के विकेट लेकर मैच को अपनी टीम की ओर मोड़ दिया।
16-20 ओवर: अंतिम पांच ओवरों में पाक ने 55 रन बनाकर स्थिति सुधारी। यूनिस के बाद अकमल, हक और आराफात ने तेजी से रन जोड़कर पाक को सम्मानजनक स्थित में पहुंचाया।
11-15 ओवर: पाक ने और 2 विकेट गंवाए। यूनिस खान को छोड़कर कोई भी पाक बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पा रहा है। शाहिद आफरीदी ने 7 गेंदों पर ताबड़तोड़ 22 रन बनाए। पाक ने इन ओवरों में 49 रन जोड़े। स्कोर 5 विकेट पर 116 रन।
6-10ओवर: पाक अनुभवी बल्लेबाज यूनिस खान की अगुवाई में स्थिति सुधारने में लगा। इन ओवरों में पाक ने एक विकेट खोकर 43 रन बनाए। यूनिस 22 पर अविजित।
1-5 ओवर: स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लेते हुए पाक बल्लेबाजों को चौकाया। उसके दोनों सलामी बल्लेबाज सिर्फ 24 रनों के भीतर पवेलियन लौटे। लगता है पाक को विश्वकप में आयरलैंड के हाथों हुई हार अभी तक भूली नहीं है। इमरान नजीर(4)और सलमान बट्ट(13) रन बनाकर ब्लैन की सधी गेंदबाजी का शिकार बने। हालांकि विकेट से भी गेंदबाजों को मदद मिल रही है।