bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaHollywood Hollywood

शालीनता में ही सुंदरता है

आयरलैंड की पॉप सिंगर नडाइन कोयले का मानना है कि चाहे महिला हो या पुरुष, उसकी सुंदरता शालीनता में ही है। मनुष्य पूरे वस्त्रों में ही खूबसूरत लगता है, न कि उघड़े Nadine cyoleहुए तन में। वे इन दिनों एक्सपोजर के सख्त खिलाफ हो गई हैं।

कोयले बैंड सिक्स की मेंबर हैं। उनका कहना है कि मैगजीनों और फिल्मों के लिए सेलिब्रिटीज द्वारा एक्सपोजर किया जाना बिल्कुल उचित नहीं है। इस चीज को वे अपने लिए तो बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं मानतीं। उन्हें पैसा कमाने के लिए ऐसा करने वालों से भी चिढ़ है। सेक्सी पॉप स्टार के रूप में विख्यात रह चुकीं नडाइन तय कर चुकी हैं कि प्ले बॉय सरीखी मैगजीनों के लिए कभी भी एक्सपोजर नहीं करेंगी।

एक्सपोजर के अलावा वे प्लास्टिक सर्जरी जैसी चीजों के भी सख्त खिलाफ हैं। उनका कहना है कि ईश्वर ने हमें प्राकृतिक रूप से जैसा बनाया है उसी की देखभाल कर हमें उस सुंदरता में वृद्धि करनी चाहिए। कृत्रिम संसाधनों से सुंदरता बढ़ाने को वे कोई समझदारी नहीं मानतीं। कोयले के ‘लाइफ गॉट कोल्ड’, ‘जंप’, ‘द शो’, ‘लव मशीन’, ‘वेक मी अप’, ‘बॉयलॉजी’ आदि एलबम खूब चर्चित रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: