Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood लॉस एंजिल्स:हैरी पॉटर श्रृंखला की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
मानोरंजन उद्योग से जुड़ी एक रिपोर्ट के मुताबिक जेके रोलिंग की लिखी किताबों पर बनी हैरी पॉटर फिल्मों ने ऑल टाइम हिट जेम्स बांड और टार वार्स श्रृंखला की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
हैरी पॉटर श्रृंखला की फिल्मों ने अब तक 4.47 अरब डॉलर की कमाई की है जबकि जेम्स बांड की फिल्मों ने अब तक 4.44 अरब डॉलर की कमाई की है। स्टार वार श्रृंखला की छह फिल्मों ने कुल 4.23 अरब डॉलर की कमाई की।
गौरतलब है कि हैरी पॉटर श्रृंखला की पांच फिल्में ही अभी तक बाजार में आई हैं। इस श्रृंखला की दो फिल्मों का निर्माण होना बाकी है। जेम्स बांड श्रृंखला की 22 फिल्में और स्टार वार श्रृंखला की छह फिल्में बाजार में आ चुकी है।
जेम्स बांड जहां सिनेमा की दुनिया में 1962 से अपना जलवा कायम किए हुए हैं वहीं स्टार वार्स 1977 में पहली बार रीलिज हुई थी। इन दोनों के मुकाबले हैरी पॉटर काफी नवीन है और इसने कम समय में इन दोनों फिल्मों को पछाड़ दिया है।
हाल में रिलीज हुई हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ फिनिक्स ने 92 करोड़ डॉलर का कारोबार किया।