bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

फिल्म निर्माता बने जावेद जाफरी

मशहूर डांसर, अभिनेता, स्टेज शो होस्ट, कॉमेडियन जावेद जाफरी अब फिल्म निर्माता भी बनने जा रहे हैं। जावेद जाफरी ने अपनी पहली फिल्म के निर्देशन का जिम्मा मशहूर निर्देशक संगीत सिवान के भाई संजीव सिवान को सौंपा है और वे इस वर्ष के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पदार्पण के बारे में जानकारी देते हुए जावेद ने बताया कि इस वक्त मल्टीप्लैक्स की वजह से छोटे बजट की अच्छी और स्तरीय फिल्मों का बाजार बढ़ा है। आज 'खोसला का घोसला' और 'भेजा फ्राई' जैसी छोटे बजट की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला है। उनके पास कई ऐसे सब्जेक्ट हैं, जिन पर छोटे बजट की फिल्में बनाई जा सकती हैं।

फिल्म की कहानी के बारे में पूछने पर जावेद ने बस इतना ही कहा कि स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और वे इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकते। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि जावेद अपनी इस फिल्म में अभिनय करेंगे या नहीं। अगर उन्हें लगा कि फिल्म का कोई किरदार उनके हिसाब से सूट करेगा तो अवश्य वे उसे करना पसंद करेंगे।

वैसे जावेद अपने बारे में शाहरुख की इस बात से इत्तेफाक रखते हैं कि वे दस साल पहले पैदा हो गए। जावेद को भी लगता है कि अगर इस दौर में वे बॉलीवुड में आते तो स्टार बन जाते। लेकिन उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है। वे आज जहां पर हैं, वहां बहुत खुश हैं और बस वे अच्छी फिल्में बनाना चाहते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: