bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

गांवों में बारिश, शहर में ठंडी हवा

बीकानेर: मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जहां अच्छी बरसात होने से किसानों के चेहरे खिल गए वहीं शहर में शाम के बाद ठंडी हवाओं का दौर चलने से मौसम खुशगवार हो गया। श्रीडूंगरगढ़ में सुबह तेज धूप के बाद शाम छह बजे बरसात होने से निचले इलाकों में पानी भर गया। छह-सात अंगुल बरसात होने से किसान भी प्रसन्न है।

तहसील के ग्रामीण अंचलों में अच्छी बरसात हुई। पूनरासर, मणकासर, बिंझासर, खालड़ा, राजपुरा, सैरूणा, देराजसर तेजरासर, नापासर आदि गांवों में भी अच्छी बरसात हुई। लूणकरणसर कस्बे में हल्की बरसात के बाद हल्की ठंडी हवाएं चली लेकिन निचले हिस्सों में कीचड़ हो जाने से आवागमन बाधित हुआ। कालू में भी अच्छी बरसात होने से किसान खुश नहर आए।

वहीं शहर में दिनभर गर्मी व उमस के बाद शाम पांच बजे के करीब अचानक बादल घिर आए और ठंडी व तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। दस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवा से गर्मी से झुलसते शहर का मौसम खुशगवार हो गया और लोगों के चेहरे खिल उठे। शाम साढ़े पांच बजे तक हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.0 व न्यूनतम तापमान 25.1 डिसे रहा।

सात घरों की दीवारें ढही
मोमासर. निकटवती उदरासर गांव में मंगलवार को तेज बरसात होने के कारण निचले हिस्सों में पानी भर गया। सरपंच नानूदेवी गोदारा ने बताया कि गांव के सात घरों की दीवारें ढह गई। वहीं राजीव गांधी पाठशाला में तीन फीट पानी भर गया। इसके अलावा मोमासर व सुरजनसर में भी अच्छी बरसात हुई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: