HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

रामसेतु चक्काजाम आज

जोधपुर: ram setu रामसेतु को तोड़ने से बचाने के लिए बुधवार को तीन घंटे के देशव्यापी चक्का जाम के तहत जोधपुर में सुबह 8 से 11 बजे तक सड़कों पर वाहन नहीं चल पाएंगे। इसके लिए रामेश्वर रामसेतु रक्षा मंच के नेतृत्व में विहिप व उससे जुड़े 20 संगठनों के कार्यकर्ताओं की 50 टोलियां शहर को जोड़ने वाले पांच राजमार्गो व शहर के भीतरी भाग के सभी प्रमुख चौराहों पर चक्का जाम करेंगे। इस आंदोलन के लिए मंगलवार को सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। चक्का जाम के दौरान सभी आवश्यक सेवाओं व दुकानदारों को इससे मुक्त रखा गया है।

रामसेतु संघर्ष मंच की बैठक में महानगर सह संयोजक अनिल गोयल ने सभी संगठनों व उसके कार्यकर्ताओं को एक अनुशासित सिपाही की भांति शांतिपूर्वक चक्का जाम करने की अपील की। संभाग में चल रहे रामदेवरा मेले के मद्देनजर आने वाले जातरुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए उनके ठहरने की व्यवस्था भी की गई है।

बैठक में विहिप के सुधीर मूंदड़ा, रामस्वरूप भूतड़ा, बजरंगदल के महेंद्रसिंह राजपुरोहित, महेंद्रसिंह गहलोत, एबीवीपी के विजय गोठवाल, सेवा भारती के अशोक अग्रवाल, भामस के दाउलाल गौड़ व छोटूसिंह, विद्या भारती से प्रेमदास, हिंदू जागरण मंच के नथमल पालीवाल, शिक्षक संघ के किशनगोपाल जोशी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

कौन-कहां रोकेगा रास्ता
* जैसलमेर राजमार्ग को बजरंग दल सूरसागर प्रखंड व बाड़मेर-बालोतरा राजमार्ग को बजरंग दल केशवनगर व नंदनवन प्रखंड के कार्यकर्ता चक्का जाम करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। एबीवीपी कार्यकर्ता पाली राजमार्ग जाम करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पंचारिया के नेतृत्व में जयपुर राजमार्ग तथा विद्या भारती नौ मील पर नागौर राजमार्ग जाम करेगी।

* भाटिया चौराहा पर बजरंग दल रातानाडा प्रखंड के तीन नंबर छात्रावास के कार्यकर्ता, घंटाघर क्षेत्र का दायित्व बजरंग दल बागर प्रखंड व शहर प्रखंड को तथा जालोरी गेट व सिवांची गेट चौराहा पर हिंदु जागरण मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। चौपासनी प्रथम पुलिया, देवनगर चौराहा व शास्त्रीसर्कल चौराहा सेवा भारती के कार्यकर्ताओं को, रिक्तिया भैरुजी चौराहा व रेलवे स्टेशन पर भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता तथा नई सड़क, आखलिया चौराहा व 12 वीं रोड चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चक्का जाम करवाएंगे। नागौरी गेट व बासनी स्थित दाऊजी की होटल चौराहे पर आरएसएस के कार्यकर्ता मोर्चा संभालेंगे।

ये संगठन रहेंगे सक्रिय
विहिप, बजरंग दल, एबीवीपी, बीएमएस, भारतीय किसान संघ, सेवा भारती, विद्या भारती, संस्कार भारती, भारत विकास परिषद, भाजपा, भाजयुमो, महिला मोर्चा समेत आरएसएस से जुड़े समान विचारधारा वाले संगठन इसमें सक्रिय हिस्सा लेंगे।

समर्थन में आए संगठन
जोधपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने रामसेतु रक्षा मंच की ओर से बुधवार को तीन घंटे के चक्का जाम कार्यक्रम को समर्थन देने की घोषणा की है। सचिव प्रवीण कुंभट ने बताया इस दौरान सभी गुड्स ट्रांसपोर्ट की गाड़ियां नहीं चलेंगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा देहात के लूणी मंडल के लालबहादुर पटेल ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांकाणी व पाल गांव में चक्का जाम करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: