bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

थाने में महिला से बलात्कार

बस्सी पठाना : फतेहगढ़ साहिब के गांव भमारसी बुलंद निवासी कुलदीप सिंह ने पटियाला के डिप्टी कमिश्नर को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ व्यक्तियों के साथ मिलकर पटियाला रेलवे पुलिसकर्मी ने 24 अगस्त को उसे और उसकी पत्नी को जबरदस्ती घर से उठा लिया और थाने ले गए।

थाने में दोनों को अलग-अलग कमरे में बंद कर पुलिसकर्मी सारी रात उसकी पिटाई करते रहे वहीं मानसिक रोग से पीड़ित उसकी पत्नी कमलेश रानी (काल्पनिक नाम) से बलात्कार करते रहे। डीसी ने शिकायत पर फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी को जांच के आदेश दिए हैं।

रंजिश का नतीजा कुलदीप ने बताया, वह गांव में साइकिल रिपेयर का काम करता है। कुछ समय पहले गांव निवासी टोनी व कुलदीप सिंह उर्फ भिंडी ने उसकी दुकान से टायर चुरा लिए थे। उस संबंध में उसने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण उसने डीआईजी पटियाला से गुजारिश कर सरहिंद पुलिस के पास केस दर्ज करवाया था। फिर भी कार्रवाई न होने पर 24 अगस्त को उसने दोबारा डीआईजी से शिकायत की।

इससे गुस्से में आकर टोनी और भिंडी ने रेलवे पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर पति-पत्नी पर ये जुल्म ढाए। उसने बताया, जब सुबह 4 बजे उन्हें छोड़ा गया तो वह बुरी तरह से तड़प रही अपनी पत्नी को लेकर राजिंद्रा अस्पताल पहुंचा। उक्त पुलिस कर्मियों ने उसकी पत्नी को वहां भी भर्ती न होने दिया। शिकायतकर्ता ने डीसी से यह भी गुहार लगाई है कि उसकी जान को खतरा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: