अमृतसर शहर में मार्केट्स तो अनप्लांड हैं ही, रोड मैनेजमेंट का भी जवाब नहीं। कई जगह पर सड़कें चौड़ी हैं, तो कई जगहों पर एकदम कंजस्टेड। ऐसा लगता है कि सड़कों को टेढ़ा-मेढ़ा बनाकर 'परफैक्ट' प्लानिंग का नमूना पेश किया गया है। सड़कें 60 फीट से शुरू होती हैं और अंत तक 30 फीट चौड़ाई रह जाती है।
इसका उदाहरण है हाल गेट की मेन सड़क। शुरुआत में यह सड़क खुली है और नगर निगम आफिस के सामने काफी कंजस्टेड हो जाती है। यही हाल रीजेंट सिनेमा के पास है। वहीं निगम अधिकारियों का कहना है कि सड़कों को पूरी प्लानिंग के साथ बनाया गया है, लेकिन ट्रैफिक इस कदर बढ़ गया है कि सारी प्लानिंग धरी की धरी रह गई है। शहर में मार्गो की लंबाई 681.95 किलोमीटर है।
विभाग, सड़कें और इनकी लंबाई 3म्यूनिसिपल कॉपरेरेशन के अधीन रोड्स:- 516.95 किमी म्यूनिसिपल कॉपरेरेशन के अंडर हाल बाजार, लारेंस रोड, सर्कुलर रोड, कटरा जैमल सिंह, किला भंगियां, मकबूल रोड, लिंक रोड, क्वीन्स रोड, मालवीय रोड, कोर्ट रोड, मजीठा रोड ईएसआई अस्पताल तक तथा शहर के अंदर की सड़कें।
3पीडब्ल्यूडी के अधीन रोड्स - 47.81 किमी बटाला रोड, तरनतारन रोड, फतेहगढ़ चूड़ियां रोड, मजीठा रोड, अजनाला रोड इत्यादि
3इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधीन रोड्स —45.73 किमी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा बनाई गई कालोनियों की सड़कें 3पंजाब मंडी बोर्ड - 71.34 किमी
शहर के बाहर की सड़कें जिनको लिंक रोड्स भी कहा जाता है, जो शहर को गांवों के साथ जोड़ती हैं (-ये सड़कें 11 फीट एवरेज के हिसाब से कैलकुलेट की गई हैं)
प्लानिंग में अमृतसर बेस्ट सिटी को पूरी प्लानिंग के साथ बनाया गया है। प्लानिंग के हिसाब से अमृतसर परफेक्ट है। ओल्ड सिटी की प्लानिंग भी बढ़िया है। अमृतसर व्यापारिक केंद्र होने के कारण लोगों को यहां पर सड़कें छोटी जरूर लगने लगी हैं, पर प्लानिंग में सिटी बेस्ट है। - लक्ष्मण दास, सीनियर सिविल इंजीनियर,नगर निगम