News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati सरदारशहर:
कस्बे में रविवार रात टांटिया कुआं के पास स्थित एक बंद हवेली में बने मंदिर व मकान से लाखों की चोरी हो गई। चोर हवेली से जेवरात एवं नकदी के अलावा करणी माता की चांदी की मूर्ति चुराकर ले गए। चोरी का मुकदमा मंगलवार को दर्ज करवाया गया।
मकान मालिक धर्मेंद्र सेठिया ने बताया कि वे बाहर रहते हैं तथा मकान में चौकीदार को रख रखा है, जो वारदात के समय गांव गया हुआ था। सोमवार सुबह चौकीदार आया तो घर के ताले टूटे हुए मिले। अंदर कमरे में जाकर देखा तो अलमारी व मंदिर से भगवान की मूर्ति गायब मिली तथा अन्य कमरों के भी ताले टूटे हुए थे। चौकीदार ने मोहल्लेवासियों के सहयोग से मकान मालिक को सूचना दी।
मकान मालिक ने बताया कि चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चुराकर ले गए। इसके अलावा भगवान की चांदी की प्रतिमा, छत्र, तोरण आदि भी ले गए। धर्मेंद्र सेठिया ने वारदात की जानकारी पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा कार्रवाई शुरू कर दी।