bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

रोहन गावसकर आईसीएल में

Gavskarचेन्नई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के भरोसेमंद क्रिकेट व्यक्तित्व पूर्व भारतीय कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावसकर के क्रिकेटर सुपुत्र रोहन गावसकर बोर्ड को ठेंगा दिखाते हुए विवादास्पद इंडियन क्रिकेट लीग में शामिल हो गए हैं। साथ ही पूर्व तेज गेंदबाज रॉजर बिन्नी के पुत्र और कर्नाटक के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी के भी आईसीएल में शामिल होने की खबर है।

तमिलनाडु के पूर्व विकेटकीपर और आईसीएल के प्रतिभा खोज कार्यकारी अधिकारी भारत रेड्डी ने बताया कि गावसकर व बिन्नी ने पिछले सप्ताह ही लीग के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर कर दिए थे। स्टुअर्ट चेन्नई में चल रहे अभ्यास शिविर में भी शामिल हो चुके हैं, जबकि रोहन का वहां पहुंचना बाकी है। उनकी ओर से अब तक कोई संदेश नहीं मिला है, लेकिन वे जल्द ही शिविर में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज एस. श्रीराम इंग्लैंड से लौटने के बाद गुरुवार को शिविर में शामिल होंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: