bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

प्राइवेट स्कूलों को मान्यता के लिए एक माह की छूट मिली

रेवाड़ी :राज्य के करीब 20 हजार प्राइवेट स्कूलों पर मान्यता को लेकर लटक रही तलवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने एक माह तक के लिए अपनी म्यान में रख लिया है। अस्थाई, गैर मान्यता प्राप्त व अनुमति लेकर चल रहे स्कूलों के संचालक अब 31 अक्टूबर 2007 तक मान्यता संबंधित अपनी फाइल जमा करा सकते हैं। पहले यह तिथि 30 सितंबर तक थी।

राज्य सरकार ने बिना मान्यता प्राप्त चल रहे निजी स्कूलों को शिक्षा नियमावली 03 के तहत मान्यता प्राप्त करने के लिए 30 सितंबर 2007 तक की तिथि तय की थी। इससे पूर्व यह तिथि 14 मई 2006 थी। शिक्षा विभाग के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मान्यता लेने की तिथि नजदीक आते ही प्राइवेट स्कूलों के संचालकों में खलबली मची हुई थी। जिला स्तर पर 10 प्रतिशत स्कूलों ने भी फाइल जमा नहीं करवाई थी। नियमानुसार निर्धारित तिथि पर फाइल जमा या स्वीकृति नहीं मिलने की स्थिति में स्कूलों पर ताला लग सकता है।

तीन दिन पहले हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय प्रधान जवाहरलाल के नेतृत्व में दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिला था। श्री हुड्डा ने एसोसिएशन के अनुरोध पर मान्यता संबंधित तिथि को एक माह तक बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: