bhaskar Web English
HomeBusinessDalal Street Dalal Street

बिकवाली दबाव में 54 अंक गिरा सेन्सेक्स

मुंबई: sensex चालू साप्ताहिक निपटान सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को मुंबई शेयर बाजार (बीएसई) में बिकवाली दबाव के कारण शेयरों में फिर नरमी दर्ज की गई।

15542.77 अंक पर बंद
मुंबई बाजार का 30 शेयर्स वाला सेन्सेक्स सोमवार के 15596.83 अंक की तुलना में 54.06 अंक अर्थात 0.35 फीसदी की गिरावट लेकर 15542.77 अंक पर बंद हुआ। मंगलवार को सत्र के दौरान सेन्सेक्स 15668.40 अंक पर मजबूती लेकर खुला। नीचे में यह 15506.10 अंक तक जाकर ऊंचे में 15698.98 तक गया।

निफ्टी 4497 पर
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला एसएंडपी सीएनएक्स निफ्टी पूर्व बंद 4507.85 अंक के मुकाबले 10.80 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की नरमी लेकर 4497.05 अंक पर बंद हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: