bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

करीना-शाहिद का ज्वाइंट एकाउंट

shahid_kareenaकरीना कपूर और शाहिद कपूर के ब्रेकअप की अफवाहों के बाद इनसे जुड़ी एक और खबर चर्चा में है और वह है दोनों का ज्वाइंट बैंक एकाउंट। सूत्रों की मानें तो यह खबर सौ फीसदी सच है। करीना और शाहिद का ज्वाइंट बैंक एकाउंट है और दोनों ही अपनी कमाई इसमें जमा करते हैं। सूत्रों के अनुसार ज्वाइंट एकाउंट खोलने का आइडिया बेबो यानी करीना का ही था।

हाल ही में खबर आई थी कि करीना और शाहिद का ब्रेकअप हो गया है, हालांकि इन खबरों को उनकी आने वाली फिल्म 'जब वी मेट' के प्रचार अभियान का ही एक हिस्सा बताया जा रहा है। उधर, करीना और शाहिद पहले ही ब्रेकअप की खबरों को अफवाह करार दे चुके हैं। इसी बीच यह खबर आई है कि दोनांे का एक ज्वाइंट बैंक एकाउंट है। दोनों पिछले काफी समय से इस एकाउंट में पैसे जमा करवा रहे हैं।

इतना ही नहीं ब्रेकअप की अफवाहों को दरकिनार कर यह जोड़ी नई फिल्में भी साइन कर रही है। साथ काम करने का इनका पैकेज चार करोड़ रुपए बताया जा रहा है। करीना और शाहिद के नजदीकी सूत्रों का भी यही कहना है कि दोनों के रिश्ते में कोई दरार नहीं आई है और सब कुछ पहले जैसा ही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: