bhaskar Web English
HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

बंद होगा स्मृति का सीरियल

smriti iraniस्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला स्मृति ईरानी का सीरियल 'थोड़ी सी जमीं, थोड़ा सा आसमां' जल्द ही बंद होने वाला है। लगातार घटती टीआरपी के चलते इस सीरियल को बंद किया जा रहा है। इसकी जगह स्टार प्लस नया सीरियल लेकर आ रहा है।

'क्योंकि..' में काम करते हुए स्मृति ने निर्माण क्षेत्र में उतरने का फैसला किया था। स्मृति ने एकता कपूर के साथ मिलकर 'थोड़ी सी जमीं, थोड़ा सा आसमां' का निर्माण किया। स्मृति दोनों धारावाहिकों में टाइम एडजस्ट कर काम कर रही थीं, लेकिन उनका ज्यादा ध्यान 'थोड़ी सी जमीं..' पर ही था।

अच्छे कलाकार होने के बावजूद यह धारावाहिक दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाया, जिसके कारण इसकी टीआरपी लगातार गिरती रही। इसी वजह से स्टार ने इस सीरियल को बंद करने का फैसला लिया है और स्मृति को भी दो हफ्ते में इसे बंद करने को कहा है। स्टार की वरिष्ठ क्रिएटिव डायरक्टर अनुपमा मंडलोई ने बताया कि 'थोड़ी सी जमीं..' को बंद तो किया जा रहा है, लेकिन इसकी वजह टीआरपी रटिंग नहीं है।

यह एक वीकली शो है और उस हिसाब से इसकी टीआरपी ठीक थी। उन्होंने कहा कि इस शो को बंद किया जा रहा है, क्योंकि स्टार वीकेंड प्रोग्राम को नए सिर से लाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी जगह नए सीरियल को लाया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: