bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

आत्मदाह की धमकी पर महिला वकील को जेल

ब्यावर: suicide आत्मदाह की धमकी देने वाली वकील अपर्णा कुमावत को मंगलवार को अदालत ने जेल दिया। पुलिस ने अदालत परिसर में उसे केरोसिन की जरीकेन के साथ गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष पेश किया गया जहां जमानत मुचलके पेश नहीं करने पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। हालांकि उपकारागार बंद होने के कारण मंगलवार की रात उसे हवालात में ही रखा गया।

कुमावत ने तीन वकीलों पर मानहानि का दावा करते हुए डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी। उसने 24 घंटे में मांग पूरी नहीं होने पर आत्मदाह की धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक कुमावत मंगलवार को प्रात: अपनी गाड़ी में ही जरीकेन लेकर आई थी। जरीकेन में केरोसिन व पानी मिला हुआ था। सीआइ भगवतसिंह ने पुलिस जवानों के साथ अदालत परिसर पहुंचकर जरीकेन समेत वकील को गिरफ्तार कर लिया। सीआइ ने बताया कि अपर्णा कुमावत ने आत्मदाह का प्रयास नहीं किया बल्कि धमकी दी थी।

कुमावत को कार्यवाहक उपखण्ड अधिकारी गणपतलाल चितारा के समक्ष पेश किया, जहां से एसडीएम ने कुमावत से 25 हजार रुपए के खुद के बॉण्ड व दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों के 50-50 हजार रुपए के जमानत मुचलके पेश करने पर रिहा करने के आदेश दिए, लेकिन बॉण्ड व जमानत मुचलके पेश नहीं किए जा सके।

इस पर चितारा ने वकील अपर्णा कुमावत को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश जारी कर दिए। सूत्रों के मुताबिक अपर्णा ने निर्णय के बाद अपनी बीमारी का हवाला भी दिया। रात्रि में उपकारागृह बंद होने के कारण अपर्णा को सिटी थाने की हवालात में बंद कर दिया। जहां से उसे अब बुधवार को उपकारागृह में ले जाया जाएगा।

‘वकील का काम इंसाफ दिलाना’
कार्यवाहक उपखण्ड अधिकारी ने अपने फैसले में लिखा कि वकील का काम न्याय दिलाने का होता है। अगर कोर्ट परिसर में आत्मदाह करने का प्रयास करे तो यह निंदनीय है। प्रथमदृष्टया साक्ष्य और पुलिस डायरी के आधार पर वे संतुष्ट हैं। ऐसे मामले फिर नहीं हों एवं शांति भंग नहीं हो, इसके लिए दो प्रतिष्ठित लोगों के 50-50 हजार के जमानत मुचलके और खुद के 25 हजार के बंधपत्र पेश करने पर ही रिहा किया जा सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: