बीकानेर: भीनासर चुंगी नाके के पास ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक नागौर का बताया जा रहा है। मृतक का शव पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है, जहां गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
गंगाशहर थाना जानकारी के अनुसार देशनोक की ओर से बुधवार रात साढ़े नौ बजे के आसपास मोटरसाइकिल पर सवार एक 20 वर्षीय युवक आ रहा था। भीनासर चुंगी नाके के पास उसने सामने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक का नाम हुलास बताया जा रहा है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक का शव पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।