bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

ट्रैक्टर-जीप भिड़ंत में दो मरे

सुजानगढ़(चूरू): accident सुजानगढ़ क्षेत्र में गांव गेडाप के समीप बुधवार शाम को ट्रैक्टर-जीप भिड़ंत में दो व्यक्तियों की मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए।

सांडवा थाना प्रभारी विष्णुदत्त विश्नोई ने बताया कि कुछ व्यक्ति सुजानगढ़ से जीप में सवार होकर अपने गांव ज्याक जा रहे थे। रास्ते में गांव गेडाप के समीप तेज गति से आते एक ट्रैक्टर ने जीप को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में जीप में सवार चालीस वर्षीय नारायणराम पुत्र देवाराम जाट निवासी ज्याक, पच्चीस वर्षीय भागीरथ सिंह पुत्र आसूसिंह निवासी ज्याक की मौत हो गई। हादसे में गांव ज्याक निवासी रामेश्वरनाथ, श्रवणराम व कल्याणसर के पूर्व सरपंच मुकनाराम घायल हो गए।

मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुजानगढ़ अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कानुता अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: