bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

पाबोलाव पशु मेला आज से

लाडनूं-जसवंतगढ़: camel गांव आसोटा के पास पाबोलाव में गत 40 वर्षो से लग रहे हनुमान पशु मेले को लेकर विभिन्न प्रांतों सहित पर्यटकों का भी रुझान बढ़ता जा रहा है। सात दिवसीय इस मेले का शुभारंभ गुरुवार को होगा। मेला अधिकारी राजीवसिंह ने बताया कि मेले में पशुओं की आवक करीब एक सप्ताह पूर्व शुरू हो गई। मेले में बड़ी संख्या पशु बिकने के लिए आते हैं।

मेले में मुख्य रूप से ऊंट, घोड़े, बैल, भैंसें, टोरडिये आदि पशुओं की खरीदारी होती है। मेले को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। मेले की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी ने बुधवार को जायजा लिया तथा पशुओं तथा पशुपालकों के पेयजल, मेडिकल सुविधाओं के लिए विशेष निर्देश दिए। चौधरी भंवराराम ने बताया कि दुकानों की निलामी के अलावा किसी प्रकार की अन्य आय नहीं है।

मेले में लाडनूं के आसपास के गांवों के अलावा नागौर, चूरू व सीकर जिले के पशु व्यापारी अपने पशुओं को लेकर पहुंचते हैं। इसी प्रकार हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब व गुजरात आदि प्रांतों से भी पशुओं की खरीदारी के लिए पशु व्यापारी आते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: